नई दिल्ली, जुलाई 1 -- IAS Rinkoo Singh Rahee UPSC CSE Interview Marks : आईएएस अफसर रिंकू सिंह राही एक बार फिर चर्चा में हैं। एक विवाद के बाद उन्हें जालौन के एसडीएम पद से हटाकर उरई भेज दिया गया है। उन पर ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने बदसलूकी, थप्पड़ मारने की कोशिश और धक्का देने के आरोप हैं। यूपी कॉडर के 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू इससे पहले वह तब चर्चा में आए थे जब मार्च 2026 में उन्होंने काम न मिलने के चलते अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजकर अपनी पूर्ववर्ती सेवा में भेजने का अनुरोध किया है। यानी वह वापस पीसीएस अधिकारी बनना चाहते थे। उन्होंने 2004 में उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित यूपीपीसीएस पीसीएस परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह 2022 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बने। लेकिन यूपीएससी इंटरव्यू के दौरान उन्हें इतने कम अ...