नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- इन दिनों IAS दिव्या मित्तल (Divya Mittal) सुर्खियों में छाई हुई हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारी (डीएम) पद पर रहीं आईएसएस दिव्या मित्तल ने रविवार को प्रशासनिक सेवा से अपना इस्तीफा दे दिया। उसके बाद से ही वह चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी कई पुरानी वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं और शेयर भी। इसी में से एक वीडियो है, जिसमें दिव्या मित्तल जिंदगी में खुश रहने के तरीकों के बारे में बात कर रही हैं और बता रही हैं कि कैसे आप हर परिस्थिती में खुश रह सकते हैं। खुश रहने के लिए उन्होंने 4 आसान उपाय बताए हैं, जो आप सभी को जानने चाहिए।खुशी चीज क्या है दिव्या मित्तल का कहना है कि हर किसी के जीवन में दुख, परेशानी, संघर्ष होता है और यह बात हम सभी जानते हैं। सोशल मीडिया पर भी हर चमकदा...