शिमला, जून 1 -- हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत (केके पंत) को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। कार्मिक विभाग की ओर से सोमवार को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने उन्हें तत्काल प्रभाव से मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश दिए हैं। केके पंत वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) एवं वित्त आयुक्त (राजस्व) के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा उनके पास अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन, गृह एवं सतर्कता) तथा हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का दायित्व भी है। अब वह मुख्य सचिव का पद भी संभालेंगे। यह भी पढ़ें- हिमाचल में जिला परिषद चुनाव में BJP का पलड़ा भारी, कई दिग्गज परिवारों को झटकावरिष्ठता को दी गई तरजीह राज्य के पूर्व मुख्य सचिव संजय गुप्ता 30 मई को रिटायर हो गए थे। ...