नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- ओडिशा से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राज्य के गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत एक महिला आईएएस अधिकारी के ऊपर 95 लाख रुपयों की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि अधिकारी ने उससे जमीन दिलाने का झूठा वादा करके पहले 95 लाख रुपए हड़प लिए। इसके बाद जब उसने इसकी मांग की तो उसे जान में मारने की धमकी भी दीं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा के गृह विभाग में कार्यरत आईएएस अधिकारी आराधना दास के ऊपर यह आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दास ने कटक जिले के सीडीए (कटक विकास प्राधिकरण) क्षेत्र में जमीन दिलाने का वादा करके दिव्यांग कमल कुमार भावसिंका से 95 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। आरोप है कि उसने जमीन नहीं दी, पैसे खर्च कर दिए और वापस नहीं किए। शिकायतकर्ता की पत्नी बीना भावसिंका...