नई दिल्ली, जनवरी 12 -- देश की रक्षा में योगदान देने का सपना देख रहे युवाओं के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) ने एक बार फिर सुनहरा अवसर दिया है। वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत Agniveervayu Intake 01/2027 के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती चार साल की अल्पकालिक सेवा के लिए की जा रही है, जिसके तहत चयनित अभ्यर्थियों को वायुसेना में काम करने का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा। आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होकर 1 फरवरी 2026 की रात 11 बजे तक चलेगा। इच्छुक उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in के माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे। वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि के बाद किसी भी तरह का विस्तार नहीं किया जाएगा।आयु सीमा और व...