निज संवाददाता, जून 20 -- असम के जोरहाट वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना के एएन-32 परिवहन विमान की लैंडिंग के दौरान हुए हादसे में शहीद हुए बिहार के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के परिजनों को सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष संदीप तिवारी ने शहीद के आवास पहुंचकर उनके परिवार को डेढ़ करोड़ रुपये का चेक सौंपा और संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संदीप तिवारी ने कहा कि देश की रक्षा और कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का सम्मान करना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा और उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।शहीद शुभम कुमार के परिवार को 1...