IAF के एक टेंडर ने खोली राफेल पर ना'पाक दावों की पोल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर नंगा हुआ दुश्मन देश
नई दिल्ली, जून 23 -- कहावत है न कि झूठ के पैर नहीं होते, और जब बात पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा की हो, तो उसकी उम्र बहुत कम होती है। ताजा घटनाक्रम में भारतीय वायुसेना (IAF) के एक आधिकारिक दस्तावेज ने पाकिस्तान के उस 'सफेद झूठ' की धज्जियां उड़ा दी हैं, जिसमें वह दावा कर रहा था कि उसने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत के कई राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। वायु सेना की तरफ से एक टेंडर जारी किया गया है, जिसमें भारत और फ्रांस के बीच हुए समझौते के तहत खरीदे गए सभी 36 राफेल विमानों की रख-रखाव और तकनीकि सहायता और संचालन के लिए पैक्ज तैयार किया गया है।36 का आंकड़ा: गणित में फेल हुआ पाकिस्तान! भारतीय वायु सेना द्वारा जून 2026 में जारी एक रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) ने साफ कर दिया है कि भारत के बेड़े में मौजूद सभी 36 राफेल विमान न केवल सुरक्षित हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.