IAF की पहली महिला 'टॉप गन' बनीं भावना कंठ, बिहार की बेटी ने रचा इतिहास
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- भारतीय वायुसेना की जांबाज अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने एक बार फिर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। भावना कंठ प्रतिष्ठित 'फाइटर कॉम्बैट लीडर' (FCL) कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली देश की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही भावना भारतीय वायुसेना की पहली महिला 'टॉप गन' कॉम्बैट टैक्टिशियन भी बन गई हैं। बता दें कि ग्वालियर स्थित 'टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट' (TACDE) में आयोजित होने वाला यह 20 सप्ताह का कोर्स भारतीय वायुसेना के सबसे एडवांस और सख्त ट्रेनिंग में से एक है। TACDE को भारतीय वायुसेना का 'टॉप गन स्कूल' कहा जाता है। इसकी तुलना अमेरिका की नौसेना के "टॉप गन" प्रग्राम से भी की जाती है और इसमें केवल बेहद चुनिंदा फाइटर पायलटों को ही प्रवेश मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.