IAF : इंडियन एयर फोर्स अफसर भर्ती में AFCAT परीक्षा से छूट, GATE स्कोर भी होगा मान्य
नई दिल्ली, मई 27 -- IAF Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना ने एक योजना शुरू की है जिसके तहत योग्य उम्मीदवार अपने गेट अंक के आधार पर वायुसेना की तकनीकी शाखा (अधिकारी कैडर) में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया, योग्य उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार, वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (एएफसीएटी) और इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (गेट) दोनों के अंक के आधार पर तकनीकी शाखा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें अधिकतम लचीलापन प्राप्त होगा। उसने कहा कि इस योजना के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा, जिससे प्रभावी रूप से इन उम्मीदवारों को एएफसीएटी जैसी प्रारंभिक लिखित परीक्षा से छूट मिल जाएगी। मंत्रालय ने कहा, 'भारतीय वायु सेना तकनीकी शाखा (अधिकारी कैडर) में भर्ती के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.