नई दिल्ली, जुलाई 31 -- Hyundai Motor India Ltd Share Price: ऑटो कंपनी हुंडई मोटर लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। निफ्टी 100 में यह स्टॉक आज सबसे अधिक बढ़त बनाने में सफल रहा है। एक्सपर्ट्स भी ऑटो सेक्टर की कंपनी के प्रदर्शन को लेकर बुलिश हैं। बता दें, कंपनी की पहली तिमाही की कमाई और मैनेजमेंट की लेटेस्ट कमेंट्री का असर शेयरों पर साफ देखने को मिल रहा है। बीएसई में आज शुक्रवार हुंडई मोटर्स के शेयर 2090 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 10 प्रतिशत की तेजी के साथ 2208.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- IPO की वजह से हुआ निवेशकों को नुकसान, 126.90 रुपये तक लुढ़का शेयरएक्सपर्ट्स बुलिश (Hyundai Motor India Ltd Target price) नोमुरा ने हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों के लि...