नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- हुंडई क्रेटा मिड-साइज सेगमेंट की सबसे पसंदीदा एसयूवी में से एक है। इसका लुक और इसके फीचर ग्राहकों को खूब पसंद आते हैं। अगर आप भी क्रेटा लेने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी जल्द ही क्रेटा का समर एडिशन (Summer Edition) लाने वाली है। हुंडई क्रेटा समर एडिशन अपडेट के जरिए कंपनी जिन फीचर्स को पहले पहले SX, SX(O) और SX Premium जैसे हाई-एंड के मॉडल्स तक ही सीमित थे, उन्हें अब लोअर और मिड वेरिएंट्स में भी ऑफर किया जाएगा ताकि वे अधिक वैल्यू फॉर मनी साबित हों। आइए डीटेल में जानते हैं कि कंपनी इनमें क्या कुछ ऑफर करने वाली है।EX वेरिएंट क्रेटा के बेस EX वेरिएंट में, नए समर एडिशन अपडेट के साथ कंपनी पुश बटन स्टार्ट वाली स्मार्ट की (Smart Key) ऑफर करेगी। इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन पह...