नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- हुंडई की नई मिडसाइज एसयूवी बेयॉन (Bayon) की इंडियन मार्केट में शानदार शुरुआत हुई है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2026 में कंपनी ने बेयॉन की 3,449 यूनिट्स को डीलरशिप तक डिस्पैच किया। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी को 26 अक्टूबर को लॉन्च किया था। इसकी बुकिंग 23 सितंबर से शुरू हो गई थी। पहले महीने की बिक्री के साथ यह अक्टूबर में हुंडई की टोटल पैसेंजर व्हीकल सेल में करीब 5 प्रतिशत और एसयूवी डिस्पैच में 8 पर्सेंट की हिस्सेदार रही।हुंडई की अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल अक्टूबर 2026 में हुंडई मोटर इंडिया ने कुल 62,799 पैसेंजर व्हीकल्स की होलसेल बिक्री दर्ज की। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा मंथली आंकड़ा है। पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले इसमें 17 पर्सेंट की बढ़त हुई है। इसमें एसयूवी की हिस्सेदारी 43,689 यूनिट रही, ...