नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- हुंडई ने अपनी नई SUV बेयॉन को 9.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इसे वेन्यू और क्रेटा के बीच पोजिशन किया गया है। बेयॉन में बड़ा बूट स्पेस, नई टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जबकि वेन्यू कम कीमत में कॉम्पैक्ट एसयूवी चाहने वालों के लिए है। वहीं, क्रेटा ज्यादा इंजन ऑप्शन और बड़ी एसयूवी का एक्सपीरियंस देती है। अगर आप हुंडई की एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं और इन तीनों में कन्फ्यूज हैं, तो हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं। यहां हम आपको इन तीनों के बीच का एक कंपैरिजन दे रहे हैं, ताकि आपको अपने लिए सही एसयूवी सेलेक्ट करने में आसानी हो।साइज और बूट स्पेस हुंडई वेन्यू की लंबाई 3,995mm, चौड़ाई 1,800mm और ऊंचाई 1,665mm है। इसका व्हीलबेस 2,520mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm है। इसमें 350 लीटर का ब...