नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- हुंडई ने न्यू जेनरेशन टूसॉन के ग्लोबल डेब्यू के बाद इसका स्पोर्टी N Line वेरिएंट भी अनवील कर दिया है। इसमें ज्यादा स्पोर्टी डिजाइन, 20-इंच के अलॉय व्हील, रेड एक्सेंट वाला ब्लैक केबिन और तीन इलेक्ट्रिफाइड पेट्रोल पावरट्रेन के ऑप्शन मिलते हैं। इनमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड शामिल हैं। इसका सबसे दमदार प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन 288hp की पावर देता है। आइए डीटेल में जानते हैं हुंडई के इस नए प्रोडक्ट के बारे में।स्पोर्टी डिजाइन के साथ 20-इंच अलॉय व्हील नई टूसॉन N लाइन के फ्रंट में बड़ा चिन स्पॉइलर, सैटिन ब्लैक एयर डक्ट और नए डिजाइन वाले बंपर दिए गए हैं। साइड में बॉडी-कलर साइड स्कर्ट, पतली व्हील-आर्च क्लैडिंग, ग्लॉसी ब्लैक ORVM और C-पिलर पर ब्लैक इंसर्ट मिलते हैं। एसयूवी के रियर में डिफ्यूज...