नई दिल्ली, जुलाई 29 -- इंडियन कार मार्केट में हुंडई की वेन्यू, क्रेटा और एक्सटर की जबर्दस्त डिमांड है। कंपनी लगातार अपनी SUV लाइनअप को एक्सपैंड करने पर भी काम कर रही है। अब कंपनी बदलती डिमांड और सख्त एमिशन नियमों को ध्यान में रखते हुए अगले कुछ सालों में 15 लाख रुपये तक के बजट में तीन नई SUVs लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।नई जनरेशन क्रेटा हुंडई अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी यानी क्रेटा के थर्ड जनरेशन पर काम कर रही है। कंपनी ने इसकी रोड टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। इसे 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नई क्रेटा पहले से ज्यादा बॉक्सी डिजाइन, फ्लैट बॉडी सर्फेस, सीधा फ्रंट फेसिया और बड़े डायमेंशन के साथ आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी लंबाई करीब 4.5 ...