नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- सितंबर में नई एसयूवी, हैचबैक या सेडान खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। हुंडई ग्राहकों के लिए सितंबर में बंपर डील लेकर हाजिर है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस पूरे महीने हुंडई की गाड़ियों को आप 1 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं। तो आइए डीटेल में जानते हैं कि कंपनी अपनी कौन सी कार पर क्या डील दे रही है।क्रेटा पर इस महीने सबसे बड़ा ऑफर सितंबर 2026 में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी यानी Creta पर 1 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इस मिड-साइज एसयूवी में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। तीनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। क्रेटा की कीमत 10.90 लाख से Rs.19.91 लाख रुपये...