नई दिल्ली, मई 10 -- हुंडई की लेटेस्ट मॉडल वाइज सेल रिपोर्ट आ गई है। अप्रैल 2026 में कंपनी की कारों की सेल कुल मिलाकर अच्छी रही। हुंडई की बेस्ट सेलिंग कार i20 रही। अप्रैल 2025 के मुकाबले अप्रैल 2026 में इसकी सेल में 60 पर्सेंट की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ हुई। इसके साथ ही कंपनी की एक्सटर और वेन्यू ने भी ताबड़तोड़ सेल की। वहीं, कुछ ऐसे मॉडल भी रहे जिनकी सेल पिछले अप्रैल के मुकाबले इस बार काफी कमी आई है। इनमें वरना और अल्काजार के साथ क्रेटा भी शामिल है। आइए डीटेल में जानते हैं हुंडई के कौन से प्रोडक्ट का परफॉर्मेंस कैसा रहा।हुंडई की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ 17% अप्रैल 2026 भारत में कार मैन्युफैक्चरर्स के लिए एक अच्छा महीना रहा। इसमें सेल में 25% की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ देखी गई और यह 4.4 लाख यूनिट तक पहुंच गई। हुंडई 17% की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ के साथ सेल चार्ट में चौ...