नई दिल्ली, जुलाई 20 -- दिग्गज कार निर्माता हुंडई ने भारत में एक बहुत बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। कंपनी ने अपने 'myHyundai' ऐप के जरिए देश भर में 30,000 से अधिक ईवी चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच का ऐलान किया है। यह भारत के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड चार्जिंग नेटवर्क में से एक है, जिसे एक ही प्लेटफॉर्म से एक्सेस किया जा सकता है। बता दें कि हुंडई ने यह नेटवर्क देश के प्रमुख चार्जिंग पॉइंट ऑपरेटर्स (CPOs) के साथ मिलकर तैयार किया है। कंपनी का यह कदम देश में इलेक्ट्रिक कारों को अपनाने की रफ्तार को और तेज करेगा। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।क्या कहती है कंपनी इस बड़ी कामयाबी पर बात करते हुए हुंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक कार (EV) को बढ़ावा देने के लिए जगह-जगह चार्जिंग की सुविधा होना सबसे जरूरी है। ह...