नई दिल्ली, अगस्त 6 -- HTET Result 2026 declared : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। नतीजे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ऑफिशियल वेबसाइट htet.eapplynow.com पर घोषित कर दिया गया है। हरियाणा बोर्ड की ओर से राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 4 एवं 5 जुलाई को हुआ था। परीक्षा लेवल I (प्राइमरी टीचर/ PRT), लेवल II (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर/ TGT) और लेवल III (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर/ PGT) के लिए आयोजित हुई थी।कैसे चेक करें एचटीईटी रिजल्ट हरियाणा टीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल htet.eapplynow.com पर जाएं। होम पेज पर "टू व्यू रिजल्ट" बटन पर क्लिक करें। इसके बाद परीक्षा का लेवल सेलेक्ट करें। एप्लीकेशन आईडी, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा। अब आ...