नई दिल्ली, मार्च 17 -- HSSC Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा में खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की विंडो एक बार फिर से खोल दी है। जो उम्मीदवार पहले आवेदन करने से चूक गए थे या आयु सीमा के कारण पात्र नहीं थे, उनके लिए अब 19 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का सुनहरा अवसर है। विशेष बात यह है कि राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग को स्वीकार करते हुए इस भर्ती में 3 वर्ष की आयु छूट प्रदान की है, जिससे अब और अधिक युवा इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकेंगे।पदों का पूरी डिटेल्स इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5500 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसका वर्गीकरण इस प्रकार है: कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी - पुरुष): 4500 पद कां...