नई दिल्ली, जनवरी 23 -- HSSC Haryana Police Vacancy : हरियाणा पुलिस में निकली 5500 कांस्टेबल भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने आयु में छूट के ऐलान के बाद भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। पहले एप्लाई करने की लास्ट डेट 25 जनवरी थी, जिसे अब 31 जनवरी कर दिया गया है। आपको बता दें कि यह भर्ती सीईटी बेस्ड है। जिन्होंने सीईटी ग्रुप सी परीक्षा पास की है, वे ही इसमें आवेदन कर सकते हैं। आयोग चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर लिखा, 'सीईटी 2025 के अंतर्गत विज्ञापित पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु छूट को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा मांग की गई थी। अभ्यर्थियों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा आयोग को पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 3 वर्ष की आयु छूट प्रदान करने का निर्देश प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.