शिमला, जून 23 -- हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल से ठीक पहले सुक्खू सरकार ने सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को जारी रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। चालक-परिचालक यूनियन की ओर से 24 जून की मध्यरात्रि से प्रदेशव्यापी चक्का जाम की चेतावनी के बीच सरकार ने 656 अस्थायी ड्राइवरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन ड्राइवरों को 1500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मेहनताना दिया जाएगा और इसके लिए 24 जून को प्रदेशभर के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) कार्यालयों में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। सरकार की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार चयनित चालकों को आवश्यकता के आधार पर विभिन्न डिपो और इकाइयों में तैनात किया जाएगा ताकि हड़ताल की स्थिति में भी बस सेवाएं पूरी तरह प्रभावित न हों। सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों को क...