नई दिल्ली, मई 10 -- HP Board HPBOSE Class 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की 10वीं कक्षा (मैट्रिक) की परीक्षा देने वाले हजारों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। HPBOSE Class 10th Result 2026 Linkबोर्ड आज, 10 मई 2026 को कक्षा 10वीं का वार्षिक परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बोर्ड के धर्मशाला स्थित मुख्यालय में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस साल प्रदेश भर के लगभग 93,500 से अधिक छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी, जो अब अपनी मेहनत का फल देख सकेंगे।सुबह 10 बजे जारी होंगे नतीजे हिमाचल बोर्ड के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि बोर्ड 10 मई को सुबह 10 बजे परिणामों की घोषणा करेगा। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं ...