नई दिल्ली, जनवरी 27 -- टेक कंपनी HP ने भारत में अपना नया HyperX Omen 15 Gaming Laptop लॉन्च कर दिया है। यह भारत में पहला HyperX-ब्रांडेड लैपटॉप है, जिसे कंपनी ने CES 2026 में पेश किए गए अपने नए गेमिंग लाइनअप के अंदर उतारा है। लैपटॉप खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग और हैवी कंटेंट क्रिएशन के लिए लगातार और स्टेबल परफॉर्मेंस चाहते हैं। आइए आपको इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताते हैं। लैपटॉप में 15.3-इंच का WQXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है। यह स्क्रीन 180Hz रिफ्रेश रेट, 3ms रिस्पॉन्स टाइम और 500nits तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 100 प्रतिशत sRGB कलर कवरेज के साथ यह डिस्प्ले गेमिंग के साथ-साथ प्रोफेशनल काम के लिए भी बेहतरीन ए...