नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India) ने मार्केट में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसका नाम - Honda QC3 है। यह कंपनी का भारत में तीसरा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 1.35 लाख रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि इसमें Activa e: से अलग बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसकी रेंज 145km तक की है। होंडा के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला TVS iQube, Bajaj Chetak, Ather Rizta और Vida V2 जैसे मॉडल से होगा। आइए डीटेल में जानते हैं होंडा के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में।145km की रेंज और 32-लीटर स्टोरेज होंडा QC3 को खासतौर पर डेली सिटी यूज को ध्यान में रख कर डिवेलप किया गया है। इसमें 3kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है और कंपनी के मुताबिक इसक...