नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- होंडा (Honda) अपना नया एडवेंचर स्कूटर लाई है। इसका नाम ADV125 है। इसे EICMA 2026 में इंट्रोड्यूस किया गया है। यह कंपनी की ADV स्कूटर रेंज का सबसे छोटा मॉडल होगा। इसे खासतौर पर सिटी में ट्रैवल करने वाले राइडर्स और यूरोप में A1 लाइसेंस रखने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका डिजाइन बड़े ADV मॉडल जैसा रगेड है। कंपनी इसमें 125cc का लिक्विड कूल इंजन ऑफर कर रही है। इसकी टॉप स्पीड 97kmph है। आइए डीटेल में जानते हैं कंपनी के इस नए स्कूटर के बारे में।125cc इंजन के साथ 97 kmph की टॉप स्पीड होंडा ADV125 में 125cc का लिक्विड-कूल्ड eSP+ SOHC 4-वाल्व इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,750 rpm पर 12.5 PS की पावर और 6,500 rpm पर 11.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यही इंजन होंडा PCX125 में भी इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ...