नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- होंडा (Honda) इंडियन मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कंपनी साल 2030 तक 10 नए मॉडल लॉन्च करने वाली है। इनमें से सबसे पहला लॉन्च अगले महीने यानी मई में हो सकता है। मई में कंपनी अपनी Prelude को भारत में लॉन्च कर सकती है। पिछले साल प्रील्यूड का 6th जेनरेशन मार्केट में लॉन्च हुआ था और इंटरनैशनल मार्केट में यह सेल भी हो रहा है। अब इस टू-डोर कूपे की भारत में एंट्री होने वाली है। यह 11th जेनरेशन होंडा सिविक के प्लैटफॉर्म पर बेस्ड है। आइए जानते हैं होंडा की इस अपकमिंग कार के बारे में।कम है ग्राउंड क्लियरेंस होंडा प्रील्यूड की लंबाई 4,520 मिमी, चौड़ाई 1,880 मिमी और ऊंचाई 1,355 मिमी है, और इसका व्हीलबेस 2,605 मिमी है। इसके कॉम्पैक्ट डाइमेंशन के कारण इंडियन रोड्स पर इसे चलाना आसान होगा। हालांक...