नई दिल्ली, मार्च 2 -- Holika Dahan 2026 wishes: आज यानी 2 मार्च की रात होलिका दहन किया जाएगा। यह पर्व हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इसके अगले दिन होली का पर्व मनाया जाता है, लेकिन 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है, ऐसे में ज्योतिषियों के मुताबिक इस साल होली का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा। होलिका दहन की बात करें, तो यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होलका दहन का महत्वपौराणिक कथा के मुताबिक होलिका को एक वरदान प्राप्त था, जिसके चलते वह अग्नि में नहीं जल सकती थी। उसने प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में प्रवेश किया। लेकिन सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहा और होलिका जलकर राख हो गई थी। इसी उपलक्ष्य में हर साल होलिका दहन किया जाता है। इस दिन सभी होलिका की अग्नि की विधिवत...