नई दिल्ली, फरवरी 25 -- Holika Dahan 2026: होली-दीवाली ऐसे त्योहार हैं जिसका इंतजार हर कोई ब्रेसब्री से करता है और इनकी तैयारियां भी कुछ दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। होली आने वाली है और हर बार की तरह इस बार भी लोगों के बीच अलग तरह का उत्साह देखा जा रहा है। होली का माहौल रंगभरी एकादशी से ही बनने लगता है। वहीं ब्रजक्षेत्र में होली का उत्सव तो और भी पहले से शुरू हो जाता है। वहीं होली से एक दिन पहले होने वाली होलिका दहन की पूजा का विशेष महत्व होता है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इसका संबंध भक्त प्रहलाद की भक्ति और होलिका के विनाश से जुड़ी है। इस साल होलिका दहन 3 मार्च को है।होलिका दहन पर होती है पूजा होलिका दहन पर खास पूजा होती है। विधि विधान से की गई पूजा को काफी फलदायी भी माना जाता है। इस दौरान ...