नई दिल्ली, मार्च 2 -- हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 2 मार्च के दिन देशभर में मनाया जा रहा है। आज का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इससे जुड़ी मान्यताओं के बारे में तो आप बचपन से सुनते आ रहे होंगे कि कैसे भगवान विष्णु ने होलिका और हिरण्यकश्यप से भक्त प्रहलाद की रक्षा की। कहते हैं होलिका दहन की आग के वास्तविक मायने यही होते हैं कि हम अपनी बुराइयों को होली की आग ने भस्म कर दें। इस पावन पर्व पर एक दूसरे को शुभकामनाएं देने का भी प्रचलन है। ऐसे में अगर आप भी दोस्तों, परिवार या अन्य करीबियों के साथ साझा करने के लिए मीनिंगफुल और अच्छे शुभकामना संदेश ढूंढ रहे हैं, तो यहां से टॉप मैसेज चुन सकते हैं। 1) होली के रंग, खुशियों की उमंग, लेकर आया है ये प्यार भरा संग। गुल...