नई दिल्ली, फरवरी 24 -- होली का त्योहार 4 मार्च को देशभर में मनाया जाएगा। ऐसे में जो लोग अपने घरों से बाहर रहकर नौकरी कर रहे हैं, वह सभी लोग घर आते हैं। घर लौटने के लिए कोई परेशानी ना हो, इसके लिए रेलवे हर साल त्योहर पर होली स्पेशल ट्रेने चलाता है। इस साल रेलवे 186 रेलवे चलाएगा, जिसमें 94 ट्रेनें होली स्पेशल रहेंगी और बाकि अन्य सेवाएं देंगी। ये ट्रेनें दिल्ली-मुंबई से चलकर बिहार, यूपी तक जाएंगी और सभी का टाइमिंग और रूट अलग-अलग होगा। इन ट्रेनों का टिकट भी सामान्य और एसी कोच का अलग-अलग होगा, जैसे साधारण तौर पर होता है। चलिए आपको होली स्पेशल ट्रेनों के रूट, समय और अन्य जानकारी के बारे में डिटेल में बताते हैं।कहां से कहां तक चलेंगी ट्रेनें- ये स्पेशल ट्रेनें मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) और पुणे से नागपुर, बनार...