नई दिल्ली, मार्च 1 -- Holi school holidays 2026: रंगों का त्योहार होली बस आने ही वाला है और छात्रों के लिए यह समय दोहरी खुशी लेकर आया है। जहां एक ओर रंगों और गुलाल का उत्साह है, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों ने स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में 2 मार्च से 4 मार्च 2026 तक अवकाश की घोषणा की है। 1 मार्च को रविवार है, इसलिए उत्तर प्रदेश के छात्रों को लगातार चार दिनों की लंबी छुट्टी मिलने वाली है। यह छुट्टियां होलिका दहन और मुख्य होली उत्सव के अवसर पर दी गई हैं।उत्तर प्रदेश में छुट्टियों का शेड्यूल यूपी सरकार के गजेटेड कैलेंडर के अनुसार, स्कूल 2 मार्च और 3 मार्च को होलिका दहन के उपलक्ष्य में और 4 मार्च को मुख्य होली के दिन बंद रहेंगे। नियमित शैक्षणिक गतिविधियां 5 मार्...