नई दिल्ली, मार्च 2 -- Kesariya Rabdi Kulfi Recipe : रंग और मौज मस्ती का त्योहार होली 2026 लोगों के चेहरों के साथ मन को भी प्यार के रंग से रंगने के लिए आता है। इस दिन घर की महिलाएं त्योहार का जायका बढ़ाने के लिए गुजिया और ठंडाई खासतौर पर बनाकर घर आए मेहमानों को परोसती हैं। लेकिन तेज धूप में रंग खेलने के बाद अगर खाने के लिए ठंडी-ठंडी मलाईदार रबड़ी कुल्फी मिल जाए, तो त्योहार के साथ मुंह का जायका भी डबल हो जाता है। लच्छेदार केसरिया रबड़ी कुल्फी की यह पारंपरिक रेसिपी मावे का इस्तेमाल करके नहीं बल्कि सिर्फ दूध को गाढ़ा करके बनाई जाती है, जो इसका असली स्वाद बढ़ता है। बाजार की मिलावटी मिठाइयों के दौर में, घर के दूध को घंटों कढ़ाकर तैयार की गई यह कुल्फी सिर्फ एक डेजर्ट नहीं, बल्कि बचपन की उन सुनहरी यादों का स्वाद है जो आज भी हमें अपनी जड़ों से जोड...