नई दिल्ली, मार्च 3 -- जब पूरा बाजार अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध के तनाव से घिरा हुआ है और हर तरफ बिकवाली का माहौल है, ऐसे में जाने-माने मार्केट एक्सपर्ट सुमित बगड़िया ने एक ऐसा स्टॉक चुना है, जो निवेशकों को नई उम्मीद दे सकता है। उन्होंने दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल को अपनी 'होली पिक 2026' के रूप में चुना है। बता दें आज यानी 3 मार्च को शेयर बाजार बंद हैं। यह होली के दिन 4 मार्च को खुला रहेगा।क्यों खास है भारती एयरटेल? सुमित बगड़िया का मानना है कि भारती एयरटेल में तेजी के नए संकेत दिख रहे हैं। तकनीकी विश्लेषण के मुताबिक, कंपनी के शेयर में मजबूत सपोर्ट लेवल बना हुआ है और मोमेंटम इंडिकेटर भी सकारात्मक संकेत दे रहे हैं। बगड़िया के मुताबिक, शेयर में जल्द ही तेजी देखने को मिल सकती है।निवेश की रणनीति और लक्ष्य बगड़िया ने निवेशकों को सलाह दी ह...