नई दिल्ली, फरवरी 24 -- होली पर रंग खेलना तो सभी चाहते हैं लेकिन बाद में होने वाली परेशानियों से घबराते हैं। खासतौर पर जो पक्का रंग होता है आमतौर पर चढ़ जाता है तो आसानी से नहीं छूटता। स्किन के साथ बालों पर भी कई बार ये रंग रह जाता है। जिसे छुड़ाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन इस एक हैक से बालों पर चढ़ा रंग आसानी से छूट जाएगा। स्किन एंड हेयर डॉक्टर सोनाली चौधरी ने बालों पर चढ़े रंग को छुड़ाने के लिए आसान सा हैक शेयर किया है।रंग खेलने से पहले ही कर लें बालों को प्रोटेक्ट वैसे तो जब आप रंग खेलने जा रही हों तो पहले से ही तैयारी करके रख लें। बालों में कोकोनट या ऑलिव ऑयल की एक मोटी परत लगा कर रखें। जिससे बालों पर लगा रंग हेयर वॉश के साथ निकल जाए। लेकिन कई बार जब आप घर से बाहर ऑफिस, कॉलेज जाते हैं तो वहां पर रंग खेला जाता है और वो रंग...