नई दिल्ली, फरवरी 28 -- Holi 2026 Upay: हिंदू धर्म में होली के त्योहार का काफी महत्व है। देश के हर कोने में इस त्योहार की धूम देखी जाती है। वहीं कई जगहों पर कुछ हफ्ते पहले से ही होली की दीवानगी देखी जाती है। ब्रज क्षेत्र में होली का उत्सव बहुत पहले ही शुरू हो जाता है। वहीं काशी में रंगभगी एकादशी पर लोग रंगों से सराबोर हुए नजर आते हैं। इस खास दिन को लोग अपने-अपने हिसाब से यादगार बनाना चाहते हैं। वहीं अगर आप राशि के हिसाब से इस दिन कुछ उपाय कर लेंगे तो ये आपके लिए काफी फलदायी साबित हो सकता है। नीचे विस्तार से जानें कि मेष से लेकर मीन राशि वाले लोग होली पर क्या-क्या उपाय कर सकते हैं?राशि के हिसाब से होली 2026 में करें ये उपाय- मेष राशि: होली खेलने के बाद शाम में लाल रंग के कपड़े पहनें। अगर संभव ना हो तो आप अपने पास लाल रंग का रूमाल रख लें। इस...