नई दिल्ली, मार्च 2 -- होलिका दहन की रात को सिद्धि की रात माना जाता है। इस रात का निशीथ काल (मध्यरात्रि का समय) विशेष रूप से शक्तिशाली होता है। शास्त्रों के अनुसार इस समय किए गए ज्योतिषीय उपाय, मंत्र जप और दान बहुत जल्दी फल देते हैं। 2026 में होलिका दहन 2 मार्च की शाम को होगा और निशीथ काल रात 12:06 से 12:56 बजे तक रहेगा। इस दौरान मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ सरल लेकिन प्रभावी उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों से घर में धन-धान्य की वृद्धि, आर्थिक बाधाओं का निवारण और सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं इन 5 खास कामों के बारे में।निशीथ काल का धार्मिक महत्व निशीथ काल रात का वह समय है, जब सारी दुनिया शांत होती है और आध्यात्मिक ऊर्जा चरम पर पहुंचती है। धर्म शास्त्रों में इसे सिद्धि प्राप्ति का सर्वोत्तम समय बताया गया है। होलिका दहन की...