नई दिल्ली, मार्च 4 -- होली का त्योहार खूब मस्ती और रंगों से भरा होता है। सालभर में यही दिन होता है जब रंगों की बौछार में हम अपने गिले-शिकवे भुला देते हैं और खूब एंजॉय करते हैं। लेकिन होली खेलने के बाद हमारी स्किन जरा नाखुश दिखाई पड़ती है। खासतौर से चेहरे की त्वचा जो पहले से ही सेंसेटिव होती है, रंग की वजह से काफी इरिटेट हो जाती है। रगड़-रगड़कर रंग छुटाने की वजह से और केमिकल वाले रंगों के कारण स्किन पर एलर्जी होने लगती है। कई बार खुजली, रैशेज होना भी आम है। इतना ही नहीं अगर आप ध्यान ना दें तो पिगमेंटेशन जैसे इश्यू भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में रंग खेलने के बाद त्वचा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। इससे जुड़ी कुछ टिप्स साझा की हैं, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ दिव्या अग्रवाल ने।जितना जल्दी हो शॉवर लें डॉ दिव्या कहती हैं कि होली खेलने के बाद जितना जल्दी हो सक...