नई दिल्ली, मार्च 4 -- देशभर में आज यानी 4 मार्च को होली का पर्व देशभर में बेहद ही धूमधाम से मनाया जा रहा। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के साथ-साथ प्रेम का भी प्रतीक है। यह पर्व भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी से भी जुड़ा हुआ है। एक पौराणिक कथा के मुताबिक बचपन में भगवान श्री कृष्ण ने माता यशोदा से शिकायत की कि राधा इतनी गोरी है, फिर मैं क्यों काला हूं। बस फिर इसी का उत्तर देते हुए माता ने मजाक-मजाक में कह दिया कि तो जा राधा को भी अपने रंग में रंग दे। बस फिर क्या था श्री कृष्ण ने राधा रानी को गुलाल-अबीर और फूलों से रंग दिया। तब से होली पर रंग-गुलाल लगाने की परंपरा शुरू हुई। इसलिए होली के दिन श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की विशेष तौर पर पूजा अर्चना व सेवा की जाती है। साथ ही कई लोग लड्डू गोपाल के संग होली भी खेलते हैं। चलि...