नई दिल्ली, फरवरी 23 -- हिंदू धर्म में होली से ठीक 8 दिन पहले का समय बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसे होलाष्टक कहते हैं। ज्योतिष और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इन 8 दिनों में कोई भी मांगलिक या शुभ कार्य करना वर्जित होता है। यह ऐसा समय है जिसे शास्त्रों में बेहद 'संवेदनशील' और मांगलिक कार्यों के लिए 'अशुभ' माना गया है। इसे हम 'होलाष्टक' के नाम से जानते हैं। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है- 'होली' और 'अष्टक' यानी होली से ठीक 8 दिन पहले का वह कालखंड, जब प्रकृति और ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी होती है कि शुभ ऊर्जा का संचार धीमा पड़ जाता है। इस साल 24 फरवरी 2026 से होलाष्टक की शुरुआत हो रही है, जो 3 मार्च को होलिका दहन के साथ समाप्त होगा। इन 8 दिनों तक न तो शहनाइयां बजती हैं, न नए घरों में गृह-प्रवेश होता है और न ही किसी बड़े व्यापार की नींव रखी जाती ...