नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- टेक कंपनी HMD ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को टीज कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक छोटा टीजर वीडियो शेयर करते हुए अपकमिंग फोन की झलक दिखाई है। हालांकि कंपनी ने अभी स्मार्टफोन का आधिकारिक नाम, कीमत या लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर में इसे Pro स्मार्टफोन बताया गया है। इससे इतना जरूर कन्फर्म हो गया है कि कंपनी का नया फोन भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा। HMD के टीजर में लिखा है, 'Pro is about to focus on one thing: your Vibe' और यूजर्स से पूछा गया है कि लेंस के पीछे क्या है। इससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी नए फोन के कैमरा फीचर्स को प्रमुखता दे सकती है। टीजर में फोन के रियर डिजाइन की भी झलक दिखाई गई है। यह भी पढ़ें- लाने होंगे सस्ते रिचार्ज प्लान! TRAI ने Jio, Airtel औ...