नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- अब लोग ऐसे फोन की तलाश में हैं जो उन्हें लगातार स्क्रीन देखने और इंटरनेट चलाने से दूर रख सके। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए HMD एक नया फीचर फोन लेकर आ रहा है। यह सिर्फ 2G नेटवर्क पर काम करेगा और इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉल और SMS जैसे जरूरी कामों के लिए किया जा सकेगा। फोन में 1000mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसके अलावा Dual SIM, Bluetooth 4.2, FM Radio और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यानी HMD 106 2G उन लोगों के लिए बनाया गया है जो Smartphone से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं या फिर एक ऐसा बैकअप फोन चाहते हैं जिसमें गैर-जरूरी चीजों का झंझट न हो। इसका इस्तेमाल Digital Detox के लिए भी किया जा सकता है। यानी अगर कोई व्यक्ति कुछ समय के लिए सोशल मीडिया और इंटरनेट से दूरी बनाना चाहता है, तो इस तरह का फोन उस...