नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- स्मार्टफोन की दुनिया में Nokia का नाम आते ही कई लोगों को उसके शानदार कैमरे वाले फोन याद आ जाते हैं। एक समय था जब Nokia के PureView स्मार्टफोन अपनी कैमरा क्वालिटी के लिए काफी मशहूर हुआ करते थे। अब ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर यूजर्स को PureView ब्रांडिंग वाला नया फोन देखने को मिल सकता है। दरअसल, HMD ने अपने एक नए स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है। इस टीजर में PureView नाम के साथ फोन का रियर डिजाइन भी दिखाया गया है। खास बात यह है कि इस बार कंपनी के फोन में सिर्फ कैमरों की संख्या ही नहीं, बल्कि एक खास ऑप्टिक्स कंपनी का नाम भी देखने को मिला है। फोन के कैमरा मॉड्यूल पर Schneider-Kreuznach Optics की ब्रांडिंग की गई है। इसके अलावा, फोन के पीछे बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है, जिसमें चार कैमरा ओपनिंग दिखाई देती हैं। इ...