नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- HMD Terra M Launched: HMD Secure ने Terra M नाम का एक नया रग्ड स्मार्ट-फीचर फोन लॉन्च किया है, जिसे विशेष रूप से कठिन और खतरनाक कामकाजी माहौल (जैसे निर्माण स्थल, आपदा-प्रतिक्रिया टीमें, औद्योगिक सेटअप) के लिए डिजाइन किया गया है। यह कोई आम स्मार्टफोन नहीं है, बल्कि मिशन-क्रिटिकल कम्युनिकेशन और भरोसेमंद संपर्क को प्राथमिकता देने वाला डिवाइस है। इसकी बनावट MIL-STD-810H स्टैंडर्ड के मुताबिक है और यह IP68 / IP69K रेटिंग के साथ आता है मतलब यह पानी, धूल और झटकों को झेल सकता है। HMD Secure Terra M के फीचर्स और स्पेक्स HMD Terra M में 2.8-इंच का टचस्क्रीन है जिसे ग्लव (दस्ताने) पहनकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एक प्रोग्रामेबल Push-To-Talk (PTT) बटन है, जिससे यूजर तुरंत वॉयस पेजिंग जैसी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.