भोपाल, जून 26 -- मध्य प्रदेश के भोपाल में 28 साल के शख्स को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन अब उस शख्स को लेकर जो खुलासे हुए हैं वह चौंकाने वाले हैं। दरअसल ये शख्स एचआईवी पॉजिटिव है और अब तक 50 लोगों के साथ समलैंगिक संबंध बना चुका है। पुलिस की पूछताछ में उसने खुद ये बात स्वीकार की है। फैक्ट्री वर्कर के साथ कुकर्म करने और उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए इस शख्स ने दावा किया है कि एचआईवी पॉजिटिव होने के बावजूद उसने पिछले कुछ सालों में लगभग 50 लोगों को अपने साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कहा कि वह इतने लंबे समय तक कानून की पकड़ से इसलिए बचा रहा क्योंकि जिन लोगों को वह भोपाल की सड़कों पर देर रात अपना शिकार बनाता था, उन्होंने कभी उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। दरअसल 24 मई ...