नई दिल्ली, मार्च 9 -- History of Kanpur City: कानपुर शहर जिसका नाम सुनते ही आपको चमड़े का शहर याद आ जाता होगा। जो लोग कानपुर गए हैं, उन्हें मालूम होगा कि वहां चमड़े के बेल्ट, जूते, बैग कितने अच्छे मिलते हैं। यही वजह है कि कानपुर को पूर्व का मैनचेस्टर भी कहा जाता था। कानपुर सिर्फ कारोबार से जुड़ा शहर नहीं है बल्कि ये पौराणिक कथाओं से भरा हुआ है शहर है, जो गंगा के किनारे बसा है। इस शहर में मौजूद गंगा नदी उल्टी दिशा में बहती है और शायद ही ये बात किसी ने आजतक नोटिस की हो। गंगा नदी के उल्टे बहने के पीछे कई कहानी भी हैं और कुछ साइंस वाले तर्क भी। इस शहर का इतिहास राजाओं से जुड़ा हुआ भी है और महाभारत के कर्ण से भी। सीता से लेकर वाल्मीकि जैसे संत भी यहां तपस्या कर चुके हैं। इस खूबसूरत शहर के बारे में जितना भी कहा जाए कम है और इसका इतिहास और भी सु...