नई दिल्ली, जुलाई 24 -- Hindustan Zinc Q1 Results 2026: वेदांता की सब्सिडियरी कंपनी हिन्दुस्तान जिंक ने तिमाही नतीजों का ऐलान आज शुक्रवार को कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि अप्रैल से जून 2026 के दौरान कुल 5649 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 145 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2234 करोड़ रुपये रहा था। यह भी पढ़ें- Meesho का शेयर 5% लुढ़का, कंपनी के इस नए अपडेट से निवेशक निराशरेवन्यू और EBITDA में भी बढ़ोतरी कंपनी के ऑपरेशनल रेवन्यू में भी इजाफा हुआ है। जून क्वार्टर में कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) 72 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 13033 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल आय 7591 करोड़ रुपये रहा था। हिन्दुस्तान ज...