Hindustan Special: क्रांति की गाथा और रामायण-महाभारत की कथा सुनाते हैं इस जिले के पांच मंदिर
मेरठ, अक्टूबर 1 -- सलीम अहमद 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की कहानी कहती मेरठ की क्रांति धरा में पौराणिक कथाओं और धार्मिक आस्थाओं की भी गहरी छाप है। यहां के कई प्राचीन मंदिरों को महाभारत और रामायण काल से जोड़कर देखा जाता है। मेरठ के यह पांच मंदिर बहुत खास हैं। रामायण, महाभारत की कथा से लेकर पहले स्वतंत्रता संग्राम की गाथा भी इन मंदिरों से जुड़ी हुई है। हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...मंदोदरी की शिव आराधना से जुड़ा है बिलेश्वर नाथ मंदिर मेरठ कैंट स्थित बिलेश्वर नाथ मंदिर को लेकर सदियों पुरानी मान्यता प्रचलित है। कहा जाता है कि रावण की पत्नी मंदोदरी यहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती थीं। कहा जाता है कि भगवान शिव की आराधना के फलस्वरूप उन्हें रावण जैसा विद्वान पति प्राप्त हुआ। मंदिर की स्थापत्य शैली भी इसे खास बनाती है। यहां गर्भगृह तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.