शिमला, फरवरी 15 -- हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम का मिजाज नहीं बदलेगा। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि 15 से 21 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। इससे पहले विभाग ने 17 और 18 फरवरी को ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई थी, लेकिन अब जारी अपडेट में मौसम के पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार 16 फरवरी को एक ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, लेकिन इसका असर हिमाचल प्रदेश में नहीं दिखेगा। यानी राज्य में न तो बारिश होगी और न ही बर्फबारी की संभावना है। राज्य भर में रविवार को भी मौसम साफ बना हुआ है। राजधानी शिमला और पर्यटन स्थल मनाली में गुनगुनी धूप खिली है, जबकि निचले इलाकों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा दर्ज किया गया। तापमान के लिहाज से देखें तो जनजातीय इलाकों में अभी भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.