Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में कई जगह ओलावृष्टि और बारिश, 13 अक्टूबर तक मौसम का हाल
शिमला, अक्टूबर 7 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने करवट ली है। राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार रात और बुधवार को बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाओं और गरज-चमक की स्थिति बनी। किन्नौर की चौरा और तरंडा पंचायतों में तेज आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि से खेतों में तैयार सब्जियों और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई, जिससे मौसम सर्द हो गया। जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से नीचे चला गया है। बीते 24 घंटों में कांगड़ा के पालमपुर में सबसे अधिक 82.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 9 अक्टूबर तक अलग-अलग जिलों में आंधी, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.